फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   budget for sports compition

अंडर-14 जिला खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 1.63 करोड़ मंजूर

Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। छह शिक्षा खंडों में अडंर-14 जिला खेलकूद प्रतियोगिता 1.63 करोड़ रुपये के बजट से आयोजित होगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने शिक्षा खंडों में राशि का आवंटन शुरू कर दिया है। सभी शिक्षा खंडों में खंड स्तरीय, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं जिला प्रारंभिक क्रीड़ा संघ हमीरपुर की ओर जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार आठ अगस्त से एक सितंबर तक आयोजित होंगी। इसमें शिक्षा खंड भोरंज, शिक्षा खंड हमीरपुर, शिक्षा खंड सुजानपुर में आठ से 10 अगस्त, शिक्षा खंड बिझड़ीं, गलोड़ और शिक्षा खंड नादौन में 14 से 16 अगस्त तक खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होगी। जबकि लड़कियों की जिला स्तरीय खेलें 19 से 22 अगस्त तक आयोजित होंगी। लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 25 से 28 अगस्त, जिला स्तरीय लड़के, लड़कियों की दौड़कूद प्रतियोगिता 30 अगस्त से एक सितंबर तक आयोजित होंगी। इस दौरान खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल खुलने से पूर्व ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर का कहना है कि जिला के छह शिक्षा खंडों अंडर-14 जिला खेलकूद प्रतियोगिता दो साल बाद आयोजित होगी। शिक्षा विभाग ने खेलकूद प्रतियोगिता के लिए आई 1.63 करोड़ की राशि का आवंटन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed