फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Brushing twice a day and only for two minutes: Mankotiya

दिन में दो बार और केवल दो मिनट के लिए ही ब्रश करना : मनकोटिया

Sun, 22 Sep 2024 02:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Brushing twice a day and only for two minutes: Mankotiya
बोहणी स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्राएं। स्रोत  : स्वास्थ्य विभाग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोहनी में स्वास्थ्य शिविर में बच्चों को किया जागरूक
विज्ञापन


संतुलित आहार लेने और बाहर का खाना न खाने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोहनी में शनिवार को प्रधानाचार्य वीना वर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें खंड टौणी देवी से स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से डॉ. रमाकांत, डॉ. नीतिका और पूनम मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चों का वजन, लंबाई और खून की जांच की गई। कार्यक्रम में खंड स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने उपस्थित सभी बच्चों को मुंह की जांच, शारीरिक स्वच्छता, संतुलित आहार और किशोरावस्था में होने वाली शारीरिक बदलाव की संपूर्ण जानकारी दी। कहा कि हमें दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए और केवल दो मिनट के लिए ही ब्रश करना चाहिए तथा हर दो माह के बाद अपने ब्रश को बदलना चाहिए। ब्रश करते समय टूथ पेस्ट को हमेशा मटर के दाने के बराबर ही उपयोग करना चाहिए। सभी बच्चों को आगाह किया कि वह बाहर का खाना न खाएं। नशा एक बहुत ही गंभीर समस्या है जिससे हर परिवार, हर वर्ग जूझ रहा है।



बच्चे शुरू में शौक से नशा शुरू करते हैं और बाद में उनकी आदत बन जाती है जो भयंकर समस्या बन गई है। बच्चों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें प्रथम स्थान पर मुस्कान, द्वितीय स्थान पर कशिश और तृतीय स्थान पर सुनैना रही। प्रश्नावली में दीपाली प्रथम स्थान पर, साक्षी द्वितीय और अभिमन्यु शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनाम भी वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधि करने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed