{"_id":"61b798f190a3b629801914ff","slug":"brother-become-leautinent-hamirpur-hp-news-sml393325489","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा भाई नौसेना तो छोटा भारतीय सेना में बना अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
brother become leautinent
Link Copied
टौणीदेवी (हमीरपुर)। जिले के दो सगे भाइयों ने एक साथ भारतीय सेना और नौसेना में शामिल होकर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की टपरे पंचायत के नौहगीं गांव से सेना में अफसर बने इन दो भाइयों की कामयाबी से क्षेत्र में खुशी की लहर है। दोनों बेटे जब अफसर बनकर घर लौटे तो मां की आंखें खुशी के आंसुओं से नम हो गईं और पिता गर्व महसूस कर रहे थे। बड़ा भाई रोहन भारद्वाज भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बना है तो वहीं छोटा भाई राहुल भारद्वाज भारतीय में लेफ्टिनेंट बना है।
विज्ञापन
पिता सुशील कुमार भी भारतीय नौसेना से ही एमसीपीओ-2 पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सुशील भारद्वाज वर्तमान में सरकारी स्कूल में बतौर लेक्चरर सेवाएं दे रहे हैं। दोनों भाई सैनिक स्कूल सुजानपुर के छात्र रहे हैं। एनडीए की परीक्षा को पास करने के बाद रोहन भारद्वाज इंडियन नेवल अकादमी और राहुल भारद्वाज ने यूपीएससी की परीक्षा देने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे तथा इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से ट्रेनिंग पूरी की है। रोहन भारद्वाज को 27 नवंबर 2021 को इंडियन नेवल अकादमी में सब लेफ्टिनेंट के रैंक से नवाजा गया। जबकि राहुल भारद्वाज 11 दिसंबर 2021 को इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में ट्रेनिंग पूरी करके लेफ्टिनेंट बने हैं। रोहन और राहुल भारद्वाज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता और चाचा भारतीय नौसेना में थे। तो बचपन से ही उनका सपना आर्मी में जाने का था और इसकी शुरुआत सैनिक स्कूल सुजानपुर से शुरू हुई। माता रेशमा देवी का कहना है कि खुशी को बयां नहीं कर सकतीं।
brother become leautinent
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।