फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Broken ralling call for danger

गसोती पुल पर टूटी रेलिंग दे रही हादसों को न्योता

Sun, 14 Feb 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
Broken ralling call for danger

एनएच-88 पर हमीरपुर से भोटा के बीच कैहडरू के पास गसोती पुल पर लगाई रेलिंग एक सिरे से पूरी तरह से टूट चुकी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, विभाग ने हाल ही में यहां लोहे की रेलिंग लगाई थी।

विज्ञापन


कुछ ही समय में रेलिंग एक ओर से पूरी तरह से टूट चुकी है। रात के समय यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।
गसोती खड्ड पर बना पुल काफी तंग है। पुल पर से एक समय में एक ही वाहन गुजर सकता है।

तीखा मोड़ होने के कारण यहां हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। इसी के मद्देनजर विभाग ने पुल के दोनों ओर लोहे की रेलिंग लगाई है। वाहन चालक अजय कुमार, परविंद्र सिंह, सुशील कुमार, विकास, विवेक कुमार, अभिषेक ने बताया कि रेलिंग टूटने से हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने एनएच प्राधिकरण से पुल पर रेलिंग लगाने की मांग की है। पुल पर रेलिंग लगाई गई है। अगर रेलिंग टूट गई है तो जल्द ही इसकी मरम्मत करवाई जाएगी। पुल पर रेलिंग लगाकर लोगों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एचएल शर्मा, अधिशाषी अभियंता, एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed