{"_id":"5772b4424f1c1b0f3e79ac6a","slug":"broke-the-lock-and-theft-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनेटा में फिर चोरी, एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनेटा में फिर चोरी, एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़े
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेटा बाजार चोरों के निशाने पर है। कस्बे में चोरों ने सोमवार रात तीन दुकानों के ताले तोड़ एक दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया है, जबकि दो अन्य दुकानों से चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा है। दुकानोें में चोरी का पता दुकानदारों को सुबह दुकान पहुंचने पर लगा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।
चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी और रेडीमेड कपड़ों की दुकान के ताले तोड़े हैं। हालांकि ज्वैलरी और रेडीमेड कपड़ों की दुकान से चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा है, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के मालिक महेंद्र वर्मा ने बताया कि चोर दुकान से आठ एलईडी, दो डीवीडी प्लेयर, एक माइक्रोवेब, जूसर, होम थियेटर और टॉर्चें चोरी कर ले गए हैं। वहीं, अन्य दो दुकानदारों मनोहर और संदीप विज का कहना है कि उनकी दुकानों के ताले टूटे हैं, लेकिन कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि रात 10 बजे से सुबह दो बजे तक पुलिस कस्बे में गश्त पर थी। इसके बाद ही चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। कस्बे में लगातार हो रही चोरियों के चलते क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। कस्बे में अब तक हुई चोरियों का एक भी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। लोगों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है। साथ ही चोरों को पकड़ने की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।