{"_id":"66f2cd71b0faa3ab550a9d11","slug":"brainstorming-on-cyber-security-challenges-in-nit-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-136778-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: साइबर सुरक्षा की चुनौतियों पर एनआईटी हमीरपुर में मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: साइबर सुरक्षा की चुनौतियों पर एनआईटी हमीरपुर में मंथन
विज्ञापन
कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के संस्थानों के प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के अंतर्गत कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में 23 से 28 सितंबर तक साइबर सुरक्षा की चुनौतियों पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कोर्स में राज्य के विभिन्न विभागों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संयोजक डॉ. टीपी शर्मा ने शॉर्ट-टर्म कोर्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर खतरों के मद्देनजर सुरक्षित प्रयोग की आवश्यकता है। डॉ. प्रियंका राठी और डॉ. रॉबिन सिंह भदौरिया इस शॉर्ट-टर्म कोर्स के समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) हैं। यह कार्यक्रम छह दिनों तक चलेगा। इसमें साइबर सुरक्षा, एडवांस्ड कंप्यूटर नेटवर्क्स सहित व्यावहारिक सत्रों पर विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। इस छह दिवसीय कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के विभिन्न वक्ताओं के व्याख्यान शामिल हैं। निदेशक एनआईटी हमीरपुर प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार एनआईटी हमीरपुर प्रो़ अर्चना संतोष नानोटी, डीन (फैकल्टी वेलफेयर) प्रो़ अनूप कुमार का इस शॉर्ट-टर्म कोर्स के उद्घाटन समारोह में स्वागत किया।