फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BPL families will be reviewed, villagers should participate in Gram Sabha

Hamirpur (Himachal) News: बीपीएल परिवारों की होगी समीक्षा, ग्राम सभा में भाग लें ग्रामीण

Sun, 01 Oct 2023 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महात्मा गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होने वाली ग्राम सभा की बैठकों के लिए निर्धारित एजेंडा में सामान्य मुद्दों के साथ-साथ नौ मुख्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी खंड विकास अधिकारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और सचिवों को ग्राम सभा की बैठकों में इन महत्वपूर्ण विषयों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



उपायुक्त ने कहा कि ग्राम सभाओं में वर्ष 2024-25 की ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के शेल्फों पर चर्चा के साथ-साथ पंचायत विकास सूचकांक पर लाइन डिपार्टमेंट्स के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। दिव्यांगज कल्याण डाटा संग्रहण, टीबी मुक्त अभियान, बीपीएल परिवारों की समीक्षा, नशा निवारण जागरूकता, स्वच्छता जागरूकता और हर घर जल जैसे महत्वपूर्ण विषय भी एजेंडे में शामिल किए गए हैं। आपदाओं के खतरों को कम करने के लिए जन जागरूकता एवं क्षमता निर्माण अभियान समर्थ-2023 इस बार भी एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इसलिए, आपदा प्रबंधन एवं आपदा न्यूनीकरण के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के लिए इसे भी ग्राम सभा के एजेंडे में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को आपदा से बचाव के प्रति जागरूक करना है। उपायुक्त ने कहा कि भूस्खलन को रोकने के उपायों, सुरक्षित भवन निर्माण, उपयुक्त जल निकासी, अग्निशमन से संबंधित प्रबंधों और अन्य उपायों पर भी ग्राम सभाओं में मंथन किया जाएगा। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत हड़ेटा और विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत अमरोह में आर्थिक विकास, आजीविका सृजन एवं आय वृद्धि परियोजना के लिए पंचायतीराज विभाग के नाम भूमि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को पारित करवाने, अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने तथा मनरेगा अभिसरण संबंधी प्रक्रिया भी ग्राम सभा में पूर्ण की जाएगी। उपायुक्त ने जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे ग्राम सभा की बैठकों बढ़-चढ़कर भाग लें और गांव के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed