{"_id":"61e850436116930f987b93d1","slug":"boy-sank-in-lake-hamirpur-hp-news-sml397183323","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबिंदसागर झील में डूबा इकलौता चिराग, परिवार गमगीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोबिंदसागर झील में डूबा इकलौता चिराग, परिवार गमगीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिला ऊना के लठियाणी घाट में बुधवार को उपमंडल बड़सर की दलचेहड़ा पंचायत के शेटला गांव का 19 वर्षीय युवक डूब गया । युवक इकलौता बेटा था। बेटे के डूबने की खबर मिलते ही परिवार गमगीन हो गया है। युवक के पिता प्रीतम चंद भारतीय सेना में सूबेदार हैं जबकि माता गृहिणी हैं।
बुधवार को कार्तिक अपने दोस्तों संग लठियाणी घाट में घूमने गया था। बाइक समेत गोबिंदसागर झील के पानी में गिर गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। युवक सेना में भर्ती होने की ट्रेनिंग ले रहा था। युवक के डूबने के बाद गांव में गम का माहौल है। पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि कोटला गांव का युवक लठियाणी घाट में गोबिंदसागर झील में डूब गया है।