फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Booth level officers will go door to door to verify voters

Hamirpur (Himachal) News: घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बूथ लेवल अधिकारी

Fri, 23 Aug 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 8 सितंबर तक चलाया जा रहा विशेष अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर । एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार क्षेत्र की मतदाता सूचियों की अशुद्धियों को दुरुस्त करने तथा इनके नवीनीकरण के लिए 20 अगस्त से 8 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा एक अक्तूबर 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं की सूची बनाएंगे। ये अधिकारी किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके मतदाताओं, मृतकों और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं का विवरण भी एकत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले समस्त घरों में जाकर परिवार के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, विशेषकर दिव्यांग मतदाताओं का विवरण बिल्कुल सही है या नहीं। अगर किसी दिव्यांग मतदाता की पहचान मतदाता सूची में पहले से दर्ज नहीं है, तो उसकी जानकारी बूथ लेवल अधिकारी प्रपत्र-8 पर एकत्रित करेंगे। इसी तरह 1 अक्तूबर, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर अग्रिम सूची से छूटे हुए योग्य भावी मतदाताओं से भी प्रपत्र-6 पर विवरण और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि इस अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी अगले वर्ष की अहर्ता तिथियों पहली जनवरी, पहली अप्रैल, पहली जुलाई और पहली अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का विवरण भी प्रपत्र-5 पर एकत्रित कर रहे हैं। इसी तरह एक से अधिक स्थान पर पंजीकृत, मृत और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का ब्योरा प्रपत्र-7 पर भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed