{"_id":"dc74bad0d74476ef1c959cca2a1124f1","slug":"blood-cancer-patient-10-years-ritik-needs-financial-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रितिक कुमार को मदद की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रितिक कुमार को मदद की दरकार
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, धनेटा
Updated Sun, 14 Feb 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत हथोल के लाहड़ गांव का रितिक कुमार ब्लड कैंसर से जूझ रहा है। उसे इलाज के लिए मदद की दरकार है। परिजनों की आस भी दानी सज्जनों से ही बंधी है।
विज्ञापन
परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण परिजन बच्चे का इलाज करवाने में असमर्थ हैं। रितिक तीन माह से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। चिकित्सकों के अनुसार रितिक के इलाज पर 10 लाख खर्च आएगा।
विज्ञापन
रितिक के पिता रघुवीर सिंह ने बताया कि ब्लड कैंसर के इलाज को अब दानी सज्जनों का ही सहारा है। उन्होंने जो भी पूंजी जमा की थी वह बच्चे के इलाज पर लग चुकी है। उन्होंने दानी सज्जनों एवं संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
दानी सज्जन सेंट्रल बैंक के खाता नंबर 2206418421, आईएफएससी कोड- सीबीआईएनओ 281612 पर दान कर सकते हैं। वहीं, बच्चे के इलाज के लिए हिंद संग्राम परिषद इकाई ग्वालपथर ने 25 हजार की राशि दी है।