फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Black gram and gram pulse arrives at Hamirpur

काला चना और दाल चना की सप्लाई पहुंची

Sun, 28 Feb 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 28 Feb 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन

फरवरी माह की दाल चना और काला चना का कोटा हमीरपुर पहुंच गया है। सोमवार से सिविल सप्लाई के गोदामों से दोनों दालों की सप्लाई डिपुओं में भेजी जाएगी। हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन के चलते फरवरी माह का पूरा राशन कोटा उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाया।

विज्ञापन


हालांकि, कुछेक डिपुओं में जनवरी माह की शेष सप्लाई में से उपभोक्ताओं को दालों का कोटा जारी कर दिया गया है, लेकिन अधिकतर उपभोक्ताओं को दोनों दालों की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबकि, फरवरी माह की दाल चना और काला चना दाल का कोटा शनिवार को हमीरपुर पहुंचा है, लेकिन जिला के आठ गोदामों में से एक गोदाम में ही दालों का पूरा कोटा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात गोदामों में अभी भी दालों की पूरी सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। इन गोदामों में 60 फीसदी ही सप्लाई हुई है, जबकि शेष 40 फीसदी सप्लाई पहुंचना बाकी है। रविवार को अवकाश के चलते दालों की सप्लाई डिपुओं में नहीं भेजी जा सकी। सोमवार को दालों का कोटा डिपुओं में भेजना शुरू हो जाएगा।

दाल चना और काला चना की सप्लाई शनिवार को हमीरपुर पहुंच गई है। सोमवार से डिपुओं में दोनों दालों की आपूर्ति करवा दी जाएगी।

- जेसी वर्मा, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed