फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJYM state president Sunny Shukla took blessings from Dhumal

Hamirpur (Himachal) News: भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष सनी शुक्ला ने धूमल से लिया आशीर्वाद

Sat, 06 Sep 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 06 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJYM state president Sunny Shukla took blessings from Dhumal
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के साथ भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सन्नी शुक्ला। पार्टी।
हमीरपुर। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित आवास पर मुलाकात की और अपने नए दायित्व के लिए उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस मुलाकात के दौरान, नवनियुक्त भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि भाजपा युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश में पार्टी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने डॉ. सन्नी शुक्ला को उनके नए पद के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा राज्य में युवाओं को एकजुट करने और पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. शुक्ला के साथ हमीरपुर मंडल महामंत्री संजीव रिंटू, कपिल मोहन, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रगुन गौतम, तेन सिंह, सौरभ, जोगिंदर सिंह सहित अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed