{"_id":"6473a15366257f57860ecc04","slug":"bjps-public-relations-campaign-will-start-from-tomorrow-hamirpur-hp-news-c-19-1-166264-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कल से शुरू होगा भाजपा का जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कल से शुरू होगा भाजपा का जनसंपर्क अभियान
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय विशेष कार्यसमिति में उपस्थित महिला मोर्चा की पदाधिकारी।
Link Copied
हमीरपुर। महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय विशेष कार्यसमिति रविवार को हमीरपुर के गौतम कॉलेज में प्रदेश अध्यक्ष रशिम धर सूद की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पूरे प्रदेश से सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री और हमीरपुर पार्लियामेंट के प्रभारी त्रिलोक जामवाल, सह प्रभारी सुमित शर्मा के साथ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रशिम सूद मौजूद रही।
विज्ञापन
इस अभियान कार्यक्रम के आयोजक त्रिलोक जामवाल ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 30 मई को मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के स्वर्णिम नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसे उत्सव के रूप में मनाते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। यह अभियान एक से 30 जून तक चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष रशिम धर सूद ने महिलाओं को राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम जिसकी आयोजक हिमाचल से राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी हैं, की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर जनसंपर्क अभियान को चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत पांच कार्यक्रम एक मई से 19 तक कार्यक्रम होंगे। आंगनबाड़ी परिवार, लखपति दीदी स्वागत, स्वयं सहायता समूह के साथ संपर्क एवं संवाद, प्रबुद्ध महिला सम्मेलन, नव मतदाता युवती सम्मेलन विशेष होंगे। समापन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने महिला मोर्चा की बहनों को अपने बहुमूल्य विचारों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।