फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bjp worker tell the people govt policies .

योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य करें पदाधिकारी : भाजपा

Sat, 27 Feb 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
bjp worker tell the people govt policies .
हमीरपुर में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाक - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन/हमीरपुर। भाजपा मंडल नादौन और मंडल भाजपा हमीरपुर के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन शनिवार को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हो गया है। हमीरपुर का प्रशिक्षण शिविर सर्वहित सुधार सभा हमीरपुर, जबकि नादौन का बड़सर सीमा पर स्थित री गांव में चल रहा है।
विज्ञापन

शिविर में प्रथम दिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, कृषि ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष कमलनयन तथा आरएसएस के जिला कार्यवाह किशोर शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा केंद्रीय व प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में पार्टी की आगामी रणनीति पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। सदस्यता अभियान को और मजबूत करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण शिविर में आने वाले चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा प्रकरण को लेकर कांग्रेस के प्रति रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed