फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bjp worker burent affigy of congress party

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का जलाया पुतला

Sat, 27 Feb 2021 07:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
bjp worker burent affigy of congress party
बड़सर में ‌‌विधानसभा प्रकरण के बाद कांग्रेस का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर/नादौन। विधानसभा सत्र में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ बदसलूकी के मामले में बड़सर भाजपा मंडल ने विरोध करते हुए शनिवार को नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और निलंबित किए विधायकों सहित कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। बड़सर के मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर और भाजयुमो अध्यक्ष संजीव कुमार ने कांग्रेस विधायकों के विधानसभा के अंदर और बाहर किए इस कृत्य को लोकतांत्रिक और संसदीय मर्यादाओं को तोड़ने वाला करार दिया।
विज्ञापन

कुलदीप ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के अंदर राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा किया और बाहर गाड़ी रोककर नारेबाजी व उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, यह कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। इस दौरान राजेश सहगल, मुकेश बन्याल, सुभाष बन्याल, संजय बन्याल, रमेश चंद, कमला बन्याल, लीला शर्मा, रीटा, सुषमा, आशा, कमलेश ढिल्लों, संदीप अग्निहोत्री, विकास पटियाल, बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं, नादौन में भी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने री गांव में कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह तथा एचआरटीसी के उपाध्यक्ष व पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री की अगुवाई में विधानसभा प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से सांविधानिक पद पर विराजमान महामहिम राज्यपाल का घेराव करके, वह उनके साथ जो धक्का-मुक्की हुई, वह मर्यादाओं के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed