{"_id":"31a978c82fb1cd57fbdd8db4d6924195","slug":"bjp-stages-dharna-against-jnu-issues-burns-effigy-of-traitors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनएयू मामले में भाजपा का विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनएयू मामले में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, बिझड़ी
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा मंडल इकाई ने जेएनयू मामले में देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बिझड़ी बाजार में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन में पाकिस्तान का झंडा जलाया और कांग्रेस एवं वामपंथी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि जेएनयू में वामपंथियों का अफजल गुरु को शहीद कहना और भारत के टुकड़ों और भारत की बर्बादी की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वामपंथी अपना आधार खो चुके हैं तथा देश के विरोधियों के साथ जाकर मिल गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार दिल्ली में आतंकवादियों को शहीद बताने वालों का समर्थन कर रही है। दुर्भाग्य की बात कि राहुल गांधी देश विरोधियों के साथ खड़ा हो गए जो अफजल गुरु तथा पाकिस्तान के समर्थन की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सरला शर्मा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष माया शर्मा, भाजपा महामंत्री श्याम सिंह ढटवालिया, पूर्व ब्लॉक चेयरमैन राजेंद्र बन्याल, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार, जिला परिषद सदस्य अंजु कुमारी, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल नयन, पूर्व मीडिया प्रभारी राकेश भाना, राजेंद्र ढटवालिया, अजय शर्मा, पूर्व जिला परिषद सुखदेव राणा, दलजीत सिंह, बलदेव सिंह उपस्थित रहे।
30 हैंडपंप तो मैंने पंचायत के कहने पर लगाए : बलदेव
पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री ने बड़सर विस क्षेत्र के विकास के नाम पर कुछ नहीं दिया। बिझड़ी में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मात्र 30 हैंडपंप लगाए हैं जबकि 30 हैंडपंप तो उन्होंने प्रधानों के कहने पर लगा दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में एक भी नई डीपीआर नहीं बनी है।