फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bjp leader report again positive

एचआरटीसी उपाध्यक्ष की कोविड-19 रिपोर्ट फिर पॉजिटिव

Wed, 05 Aug 2020 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के वाइस चेयरमैन एवं नादौन के पूर्व विधायक की कोरोना जांच रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग पांच दिन के बाद फिर से भाजपा नेता का कोविड-19 सैंपल लेगा। 24 जुलाई को भाजपा नेता ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई थी। सैंपल देने के दो दिन बाद वह कोरोना संक्रमित पाए गए। वर्तमान में कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर में रह रहे हैं। जिले में बुधवार को पिता-पुत्र समेत कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। इन चार नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 322 पहुंच गई है। हालांकि, स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 285 है। वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 34 हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि तहसील हमीरपुर के गांव जिवीं डाकघर चमनेड़ के 41 वर्षीय व्यक्ति और उसके 12 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दोनों 25 जुलाई को जालंधर से आए थे तथा गृह संगरोध में रखे गए थे। गांव लंबलू का 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह सियाचिन से चंडीगढ़ होते हुए 23 जुलाई को अपने घर आया था तथा गृह संगरोध में रह रहा था। बड़सर के गांव अपर हड़ेटा का 29 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजीटिव निकला है। वह 29 जुलाई को मुंबई से लौटा था और उसे संस्थागत संगरोध में रखा गया था। सभी कोरोना संक्रमितों के प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चारों लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed