{"_id":"5df90e7e8ebc3e87d87eb407","slug":"bike-accident-two-injured-hamirpur-hp-news-sml317981198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में पंजाब के दो युवक घायल, एक टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में पंजाब के दो युवक घायल, एक टांडा रेफर
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते भड़ोली गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग मझीण चौक पर देर शाम ज्वालाजी की ओर से वाया नादौन होकर होशियारपुर जा रहे दो युवक बाइक से गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। दोनों में से एक युवक नीरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया है। जबकि, दूसरे का उपचार नादौन अस्पताल में चल रहा है।
दोनों युवक बाइक पर सवार होकर ज्वालाजी से नादौन की ओर आ रहे थे। अचानक मझीण चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे दोनों नीचे गिर गए। जिसमें नीरज को सिर, मुंह, पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि, पीछे बैठा युवक भी घायल हुआ है। मौके पर उपस्थित लोगों ने घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों युवक होशियारपुर (पंजाब) के रहने वाले हैं। अस्पताल में तैनात डॉ. बीएस राणा ने बताया कि नीरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर किया गया है और एक युवक का इलाज नादौन अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन प्रवीण राणा ने बताया कि मामला ज्वालाजी थाने के अंतर्गत आता है, जिसकी सूचना दे दी गई है।