फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhoranj School's SMC best in education section, got three thousand

शिक्षा खंड में भोरंज स्कूल की एसएमसी सर्वश्रेष्ठ, मिले तीन हजार

Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bhoranj School's SMC best in education section, got three thousand
भोरंज में छात्रा को सम्मानित करतीं विधायक व शिक्षा विभाग के अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में मंगलवार को अपर प्राइमरी स्कूलों के लिए सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता विधायक व उपसचेतक कमलेश कुमारी ने की। कार्यक्रम में भोरंज ब्लॉक के 60 स्कूलों के प्रतिनिधियों और एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। विधायक ने शिक्षा खंड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली एसएमसी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की एसएमसी प्रथम, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बराड़ा की एसएमसी द्वितीय व राजकीय मिडल स्कूल लगमन्वी की एसएमसी तृतीय स्थान पर रही। प्रथम एसएमसी को तीन हजार रुपये, द्वितीय को दो हजार रुपये व तृतीय को एक हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर डाइट के प्रधानाचार्य धर्मपाल, प्राथमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय कुमार, जिला सामुदायिक शिक्षा विभाग के समन्वयक सुनील कुमार, बीपीओ अनिल डोगरा, बीआरसीसी चंद्र कांत, प्राइमरी बीआरसी संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे। रिसोर्स पर्सन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे। वहीं, विधायक ने सभी एसएमसी के सदस्यों को बच्चों की सहायता करने व उन पर नजर रखने की सलाह दी, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरा बना। विद्यार्थी ही देश का भविष्य है, इसलिए उनका ध्यान रखना अति आवश्यक है। जिला सामुदायिक शिक्षा विभाग के समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि इस दौरान माइंड स्पार्क एनजीओ ने कोरोना काल में पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों प्रिंस राणा, नेहा और आंचल को टैबलेट देकर सम्मानित किया। कुल 200 के करीब लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed