{"_id":"62b357f5bb44427abd72e274","slug":"bhoranj-ki-pooja-passed-has-exam-hamirpur-hp-news-sml4129653130","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPAS: एयर फोर्स से रिटायर्ड पूजा ने मनवाया प्रतिभा का लोहा, पहले प्रयास में बनीं प्रशासनिक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPAS: एयर फोर्स से रिटायर्ड पूजा ने मनवाया प्रतिभा का लोहा, पहले प्रयास में बनीं प्रशासनिक अधिकारी
Thu, 23 Jun 2022 02:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:22 PM IST
सार
भारतीय वायुसेना में 10 वर्ष तक शार्ट सर्विस कमीशन के अंतर्गत अपनी सेवाएं देने के बाद पूजा अधिकारी ने अब प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। पूजा अधिकारी के पति प्रदीप ठाकुर भी भारतीय वायु सेना में फाइटर एवं टेस्ट पायलट के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
पूजा अधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला हमीरपुर उपमंडल भोरंज की रहने वाली सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी स्क्वार्डन लीडर पूजा अधिकारी ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पूजा अधिकारी भोरंज के गांव बैलग की रहने वाली हैं। इन्होंने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में वर्ष 2010 में कमीशन प्राप्त किया।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना में 10 वर्ष तक शार्ट सर्विस कमीशन के अंतर्गत अपनी सेवाएं देने के बाद पूजा अधिकारी ने अब प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। पूजा अधिकारी के पति प्रदीप ठाकुर भी भारतीय वायु सेना में फाइटर एवं टेस्ट पायलट के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। पूजा के ससुर शक्ति चंद भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। पूजा अधिकारी और प्रदीप ठाकुर की 3 और 8 वर्ष की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
पूजा ने अपने पहले ही प्रयास में एचएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, पति और ससुर को दिया है। जिन्होंने हर कदम पर परीक्षा की तैयारी में साथ दिया। एक मां और गृहिणी की जिम्मेदारी निभाते हुए पूजा ने यह सफलता हासिल की है। इससे भोरंज क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन