{"_id":"661459392f40af0f180a9bb4","slug":"bhoranj-college-got-b-grade-status-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-125288-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज महाविद्यालय को मिला बी ग्रेड का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज महाविद्यालय को मिला बी ग्रेड का दर्जा
Tue, 09 Apr 2024 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज को नैक पीयर दल के मूल्यांकन में बी ग्रेड का दर्जा मिला है। नैक पीयर दल ने 29 और 30 मार्च को भोरंज महाविद्यालय का दौरा किया था। पूर्व में मूल्यांकन के केवल तीन मानदंड थे। वर्तमान में अब सात मानदंडों के आधार पर महाविद्यालयों का मूल्यांकन किया जाता है। परिणामस्वरूप प्रदेश के कई महाविद्यालयों के ग्रेड नीचे आए हैं।
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ने राजकीय महाविद्यालय भोरंज को बी ग्रेड में रखा है। यह ग्रेड अगले पांच वर्ष के लिए मान्य होगा। महाविद्यालय की संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत 2.37 आंकी गई है। पिछली बार के मूल्याकंन से यह औसत 2.11 से 0.26 ज्यादा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि यह प्राचार्य, शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग, पूर्व छात्र संघ, अभिभावक अध्यापक संघ व स्थानीय हितधारकों के अथक प्रयासों और मेहनत से ही संभव हो पाया है।
उन्होंने कहा कि कईं संस्थानों के ग्रेड गिरे हैं। वहीं राजकीय महाविद्यालय भोरंज ने ग्रेड कायम करने के साथ-साथ संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत दर बढ़ाने में भी सफलता हासिल की है। उन्होंने सचिव उच्च शिक्षा, हिमाचल प्रदेश, निदेशक उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश का समय-समय पर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद किया।