फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BCCI built fan park in Hamirpur, entry will be free

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में बीसीसीआई ने बनाया फैन पार्क, निशुल्क मिलेगा प्रवेश

Sat, 13 Apr 2024 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
BCCI built fan park in Hamirpur, entry will be free
सिथेंटिक ट्रैक अणु मेंं बनाया जा रहा आईपीएल फैन पार्क। संवाद
आज और कल होगा आईपीएल मैचों का लाइव प्रसारण
विज्ञापन

अणु के सिंथेटिक ट्रैक पर बनाया गया है फैन पार्क, निशुल्क होगा प्रवेश
गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए बनाए जा रहे अलग कॉर्नर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण के लिए हमीरपुर के अणु में बीसीसीआई ने फैन पार्क बनाया है। इसमें क्रिकेट प्रेमी बड़ी स्क्रीन पर आईपीएल मैचों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। हमीरपुर में 13 और 14 अप्रैल को फैन पार्क में मैचों का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। हमीरपुर के अणु में स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर फैन पार्क का निर्माण कार्य शुक्रवार शाम को पूरा कर लिया गया है। फैन पार्क में शनिवार 13 अप्रैल को एक मैच और रविवार को दो आईपीएल मैचों का प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को दर्शक शाम साढ़े छह बजे से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, रविवार को दोपहर ढाई बजे गेट खुलेंगे। क्रिकेट प्रेमी अपना पंजीकरण करवाकर फैन पार्क में लाइव मैच की तरह ही मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। दस बजे के बाद साउंड सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा लेकिन मैच का लाइव प्रसारण चलता रहेगा। लाइव प्रसारण के साथ फैन पार्क में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई जांएगी। यहां गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था है। बच्चों को खेलने के लिए अलग खेलकूद कॉर्नर बनाया गया है। दोनों कॉर्नरों के साथ सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा कर्मी और पुरुष सुरक्षा कर्मी, दमकल विभाग की गाड़ी सहित एंबुलेंस और एक चिकित्सक भी मौजूद रहेगा ताकि आपात स्थिति में दर्शकों को कोई भी परेशानी न हो। मैच के दौरान अलग से फूड कॉर्नर भी लगेंगे। इनमें दर्शकों को बाजार की कीमत पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध होंगी। एचपीसीए हमीरपुर के संयुक्त सचिव अनुज गुप्ता ने कहा कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए हमीरपुर के अणु में फैन पार्क बनाया गया हैै। फैन पार्क में शनिवार शाम को एक मैच और रविवार को दो आईपीएल मैचों का प्रसारण किया जाएगा। दर्शक निशुल्क इन मैचों का आनंद ले सकते हैं। मैच के दौरान एक लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा। लक्की ड्रा के विजेता को विभिन्न खिलाड़ियों की साइन की हुई एक टी शर्ट दी जाएगी।


बाक्स:
आईपीएल फैन पार्क में शनिवार को पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से और मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इन तीनों मैचों का फैन पार्क में लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed