{"_id":"6589c9aad4d9d5d0060d7927","slug":"ban-on-entry-of-scooters-and-cars-in-bus-stand-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1003-17189-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा हमीरपुर में स्कूटर और कार के प्रवेश पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा हमीरपुर में स्कूटर और कार के प्रवेश पर प्रतिबंध
Tue, 26 Dec 2023 08:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 26 Dec 2023 08:56 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुुर में रविवार के चलते पड़ा सन्नाटा।संवाद
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) डिपो हमीरपुर ने बस अड्डा परिसर हमीरपुर में स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बस अड्डा परिसर में अपना वाहन नहीं ले जा सकेगा। हालांकि दिव्यांग सवारी लेकर आने वाले वाहन को प्रवेश दिया जा सकता है। अगर कोई अन्य व्यक्ति अपनी गाड़ी को अब अड्डे में ले जाता है तो उसे जुर्माना किया जाएगा।
डिपो हमीरपुर प्रबंधन अब जल्द ही बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी भी तैनात करने जा रहा है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके। पथ परिवहन निगम ने बस अड्डे के अंदर यातायात को सुचारू बनाने के लिए यह नियम तैयार किए हैं। इसके अलावा निजी और निगम की बसों को अपनी समय सारिणी से 15 मिनट पहले प्रवेश करना पड़ेगा।
अगर कोई बस चालक अपने तय बस रूट की समय सारिणी से 15 मिनट पहले बस अड्डे में प्रवेश नहीं करता है तो उसके ऊपर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निगम प्रबंधन ने बसों की सेवा को चुस्त और दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर निगम का कर्मचारी तैनात हो जाने के बाद बसों की समयसारिणी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
बसों का अड्डे से बाहर निकलने की समयसारिणी पहले की तरह ही रहेगी। डिपो प्रबंधन ने यह निर्णय कुछ बस चालकों के अड्डे में अपनी बस देरी से लगाने और दूसरी बसों के समय में भी देरी करवाने के कारण किया है। डिपो प्रबंधन ने सभी निजी और पथ परिवहन निगम के चालकों को मौखिक और लिखित रूप से फरमान जारी कर दिए हैं। इसके लिए डिपो प्रबंधन ने बस अड्डे के अंदर दो बड़े फ्लैक्स बोर्ड भी लगा दिए हैं। ताकि कोई भी चालक भ्रमित न हो पाए।
कार्यप्रणाली की दुरुस्त करने के लिए लिया फैसला
पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि कार्यप्रणाली को सुस्त दुरुस्त बनाने के लिए डिपो प्रबंधन ने यह फरमान जारी किए हैं। अगर कोई दिव्यांग सवारी बस में बैठने के लिए आती है तो उसके लिए बस अड्डे के अंदर कार या स्कूटर सवार प्रवेश कर सकते हैं। वहीं, बस चालकों को अपने तय समय से 15 मिनट पहले बस अड्डे में गाड़ी खड़ी करनी होगी।