बैडमिंटन मुकाबले में अतुल ने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीएम साईं लॉ कॉलेज कल्लर में दो दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। वॉलीबाल प्रतियोगिता लॉ कालेज ने जीती। बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में लॉ कालेज के छात्र अतुल ने प्रथम और राजेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के सिंगल मुकाबले में जेबीटी की मीरा ने प्रथम स्थान और दीक्षा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीडीएम साईं कॉलेज ऑफ एजूकेशन कल्लर ने प्रथम, डीडीएम साईं इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन ने द्वितीय और डीडीएम लॉ कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में रिटायर्ड प्रो. आरसी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। लोक गायन प्रतियोगिता में जेबीटी के रमेश ने प्रथम, बीएड की अल्का तथा जेबीटी के शिवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लॉ कॉलेज की छात्रा शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में लॉ कॉलेज की छात्राएं प्रथम, बीएड की द्वितीय व जेबीटी की छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं। कॉलेज के चेयरमैन भुवनेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एके पांडेय की अध्यक्षता में अल्यूमनी मीटिंग करवाई गई।