{"_id":"61cdf1996e362f1b7c40b2ed","slug":"baba-balak-nath-temple-will-remain-open-overnight-on-new-year-s-eve-hamirpur-hp-news-sml395189667","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात भर खुला रहेगा बाबा बालक नाथ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात भर खुला रहेगा बाबा बालक नाथ मंदिर
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ जी की प्रतिमा।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। नववर्ष की पूर्व संध्या पर उत्तर भारत के प्रमुख सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को पूरी रात श्रद्धालुओं के लिए खुला रखा जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए लंगर उपलब्ध रहेगा। बस अड्डा बैरियर से दिव्यांग तथा बीमार श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए फ्री टैक्सी की भी व्यवस्था करवाई गई है। इसके अलावा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिसमें पुलिस तथा होमगार्ड के 60 जवान तैनात रहेंगे। बैरियर नंबर दो से वाहनों को ऊपर ले जाने पर पाबंदी रहेगी। सरायों में ठहरने वाले श्रद्धालु ही वाहन ऊपर ले जा सकते हैं। खुले में लंगर लगाने तथा जागरण की अनुमति नहीं रहेगी।
मंदिर परिसर को पांच सेक्टरों में बांटा जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर ऑफिसर तैनात रहेंगे। जबकि, पूरे परिसर में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट के मंदिर अधिकारी एवं न्यास अध्यक्ष शशि पाल शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था न्यास ने की है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कोविड-19 नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। नववर्ष के आगमन पर किसी भी प्रकार की सांस्कृतिक संध्या, जागरण पर प्रतिबंध रहेगा। साथ में बिना मास्क के न्यास परिसर में श्रद्धालुओं की एंट्री नहीं होगी। रेलिंग के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है, परंतु जिस तरह से नववर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ होती है वहां पर कोरोना नियमों का पालन करना या करवाना प्रशासन के लिए भी टेढ़ी खीर होगी।