{"_id":"5f3958068ebc3e3d1850c74b","slug":"ation-hamirpur-hp-news-sml3418606173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल स्कूल हमीरपुर में 95 ने दी लेक्चरर हिस्ट्री की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल स्कूल हमीरपुर में 95 ने दी लेक्चरर हिस्ट्री की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को प्रवक्ता स्कूल (न्यू) इतिहास के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा के लिए 169 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 74 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
रविवार को बस सुविधा न होने के कारण परीक्षा देने और वापस जाने के लिए अभ्यर्थियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार को निगम व निजी बस सेवा ठप रहने से आवाजाही में परेशानी होती है।
परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी या तो टैक्सियों में या निजी वाहनों में पहुंचे। वहीं कई अभ्यर्थी शनिवार को ही हमीरपुर अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचे और रविवार को परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए और उचित दूरी का पालन कर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में बैठाया गया। बिना मास्क अभ्यर्थियों को प्रवेश वर्जित था। इसलिए सभी अभ्यर्थी मास्क में परीक्षा केंद्र पहुंचे। बाल स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने बताया कि लेक्चरर हिस्ट्री के पदों को भरने के लिए स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। लिखित परीक्षा के लिए 169 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 74 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 95 ने परीक्षा दी।