{"_id":"6ac5508bbda7f01903052dde","slug":"athletes-and-students-should-work-hard-with-a-winning-spirit-sunil-sharma-bittu-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-210999-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के जज्बे के साथ मेहनत करें खिलाड़ी और विद्यार्थी : सुनील शर्मा बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के जज्बे के साथ मेहनत करें खिलाड़ी और विद्यार्थी : सुनील शर्मा बिट्टू
Wed, 07 Oct 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के श
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं और आम जनजीवन में जीत-हार का सिलसिला चलता रहता है। जीवन में कभी सफलता मिलती है तो कभी असफलता का सामना करना पड़ता है, इसलिए खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को जीत के जज्बे के साथ लगातार मेहनत करनी चाहिए।
सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में छात्र एवं छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों से यह अपील की।
प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित अन्य स्पर्धाओं में करीब 295 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। मेजबान पाठशाला की प्रधानाचार्य पूनम चौहान और एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागियों का स्वागत कर प्रतियोगिता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।