{"_id":"66b4d4e52830b3806e0a701a","slug":"asked-for-exemption-in-documents-required-from-private-examination-centers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133199-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्राइवेट परीक्षा केंद्रों से मांगे गए दस्तावेजों में छूट मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्राइवेट परीक्षा केंद्रों से मांगे गए दस्तावेजों में छूट मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश संबद्ध पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने शिक्षा बोर्ड सचिव से उठाई मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश संबद्ध (एफिलिएटेड) पब्लिक स्कूल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के साथ बोर्ड के कार्यालय में मिला। इस दौरान बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. सुमन ठाकुर, जिला महासचिव राजेश सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक में संबद्धता प्राप्त स्कूलों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें मुख्य रूप में प्राइवेट परीक्षा केंद्रों से मांगे गए विभिन्न दस्तावेजों में छूट, पहले से स्थापित किए गए परीक्षा केंद्र को नया न मानकर नवीनीकरण के दायरे में रखकर निरीक्षण शुल्क माफ करने, पुनः निरीक्षण न करना, स्कूल संबद्धता के दौरान मांगे जाने वाले स्कूल बसों के दस्तावेजों को जमा न करवाकर एक शपथ पत्र के रूप में जमा करवाना, रेगुलर व एसओएस के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के कुल विद्यार्थी मानना तथा कम विद्यार्थियों के शुल्क को कम करना, ऑनलाइन दाखिला फार्म में शुद्धि के लिए विद्यालय को अधिकार देना, फेल व री- अपीयर छात्रों के मार्कशीट विद्यालय भेजना आदि विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान शिक्षा बोर्ड के संबंधित अधिकारियों सहित संघ के जिला मीडिया प्रभारी निष्पक्ष भारती, हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप वर्मा, सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, भोरंज ब्लॉक महासचिव ललित मोहन शर्मा उपस्थित रहे। इन सभी मांगों को बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को इनके समाधान के मौके पर ही दिशानिर्देश जारी किए।