{"_id":"6a875747e7be6127a808a1f0","slug":"appointments-not-made-even-five-months-into-the-academic-session-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-205421-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शैक्षणिक सत्र के पांच माह बाद भी नहीं हुई नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शैक्षणिक सत्र के पांच माह बाद भी नहीं हुई नियुक्तियां
Fri, 21 Aug 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के 19 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के बावजूद विद्यार्थियों को विषयवार शिक्षकों की कमी से जूझना पड़ रहा है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए करीब पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन जरूरत के अनुसार सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं।
सीबीएसई पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली कई विद्यार्थियों के लिए नई है। ऐसे में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी से उन्हें पढ़ाई में परेशानी हो रही है। सरकार ने अंग्रेजी, गणित और भौतिक विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्तियां की हैं, लेकिन अन्य विषयों में अभी भी कमी बनी हुई है।
कई स्कूलों में एक ही शिक्षक को अतिरिक्त कक्षाओं की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। अभिभावकों का कहना है कि वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं और सीबीएसई की अलग पाठ्यक्रम व मूल्यांकन पद्धति के कारण विद्यार्थियों को अतिरिक्त मार्गदर्शन की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से जल्द सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्तियां करने की मांग की है।
कोट
19 स्कूलों स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। अंग्रेजी विषय के दो-दो जबकि गणित विषय के एक-एक शिक्षक नियुक्ति कर दिए गए हैं। अन्य विषयों में भी जल्द ही नियुक्तियां की जाएगी। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर