फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Appointments are being made by ignoring rules and regulations: Rana

नियम-कानून ताक पर रखकर की जा रही नियुक्तियां : राणा

Wed, 27 Aug 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर) प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि प्रदेश में नियम-कानून की धज्जियां उड़ाकर मनमानी नियुक्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कहा कि आज सरकार जनता की सरकार न होकर कुछ चहेतों की सरकार बनकर रह गई है। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी। उन्होंने सुजानपुर लोक निर्माण विभाग डिवीजन का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां सेवानिवृत्त हो चुके अधिशाषी अभियंता को पहले एक्सटेंशन दी गई, फिर रीअपॉइंटमेंट किया गया और अब राजनीतिक दबाव डालकर उन्हें दोबारा रखने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र धनेटा से एक अधिकारी को बिना विज्ञापन, बिना पब्लिक सर्विस कमीशन और बिना इंटरव्यू के हिमाचल प्रदेश एनर्जी मैनेजमेंट सेंटर में जीएम और बाद में जॉइंट डायरेक्टर बना दिया गया। सिर्फ एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त वेतन लाभ दिया गया है। क्या यही पारदर्शिता है? यह तो मित्रवाद और मनमानी की पराकाष्ठा है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि यह सब किसके दबाव में हो रहा है और क्यों हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed