{"_id":"5f36d2918ebc3e3cae135439","slug":"appointment-and-promotion-rule-should-be-changed-hamirpur-hp-news-sml341762888","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती और पदोन्नति नियमों में किया जाए संशोधन : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती और पदोन्नति नियमों में किया जाए संशोधन : संघ
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में टीजीटी फेडरेशन की बैठक शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें टीजीटी काडर की मुख्य मांगों को मनवाने के लिए रणनीति तय की गई। इस दौरान प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ के कोर कमेटी अध्यक्ष केवल ठाकुर, हेड मास्टर ऑफिसर काडर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गौतम, प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष यशवीर जंवाल, प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, टीजीटी आर्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौशल आदि मौजूद रहे। उन्होंने चिर प्रतीक्षित प्रधानाचार्यों एवं मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति सूची को सरकार से शीघ्र जारी करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों को इस सूची में शामिल न करे। 26 अप्रैल 2010 के बाद पदोन्नत होने वाले स्कूली प्रवक्ताओं से पदोन्नति के समय में ली जाने वाली विकल्प की शर्त को हटाने के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन की मांग की गई।
संघ के नेताओं के अनुसार यदि पीटीए, पैरा और पेट के मामले में टेट में छूट दी जा सकती है तो टीजीटी से भी पदोन्नति के समय इस विकल्प की शर्त को हटाया जा सकता है। सदस्यों ने मांग की है कि पदोन्नत प्रवक्ता को पदोन्नति की प्रथम तिथि से 5400 का ग्रेड पे दिया जाए और उसे प्रोवेशन पीरियड से बार-बार लगने वाले डंक से मुक्ति दिलाई जाए। प्रयोगात्मक विषयों से संबंधित सभी अध्यापकों को कम से कम 1000 रुपये का सम्मानजनक प्रयोगात्मक भत्ता दिया जाए। मुख्य अध्यापक से प्रधानाचार्य पद पर कोटे को 50-50 से 80-20 किया जाए। निरीक्षण काडर में भी मुख्य अध्यापकों के पद सृजित किए जाएं।