फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Application invited from teachers for nominations for state level prize in Hamirpur

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षा विभाग ने मांगे आवेदन

Tue, 28 Jun 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। शिक्षा विभाग ने जिले भर के 750 स्कूलों से राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पात्र शिक्षकों के आवेदन मांगे हैं। इसके लिए जिले भर के उच्च, प्रारंभिक शिक्षा से संबधित पात्र शिक्षकों को 30 जुलाई तक अपने दस्तावेज जिला स्तरीय कमेटी के पास जमा करवाने होंगे। कमेटी शिक्षक के कार्यों के आधार पर ही उसका चयन करेगी।
जिला स्तरीय कमेटी प्रत्येक श्रेणी के पात्र शिक्षकों के नाम नियमानुसार प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय स्तर पर गठित की गई कमेटी को 10 अगस्त तक प्रेषित करेगी, ताकि सभी मामलों पर सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार विचार किया जा सके। वहीं, इस दौरान शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय कमेटी को पात्र शिक्षकों के दस्तावेजों की पूर्ण रूप से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें उन्हीं अध्यापकों का चयन किया जाएगा, जिनके विरुद्ध किसी भी प्रकार का न्यायिक मामला और छानबीन लंबित न हो। दस्तावेज भेजने के बाद निदेशालय स्तर पर गठित कमेटी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों का चयन करेगी। इन्हें अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा का कहना है कि जिले भर के अधिकांश स्कूलों से अध्यापकों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। जिला स्तरीय कमेटी की ओर से पात्र शिक्षक की ओर से किए गए कार्यों के आधार पर ही चयन किया जाएगा। वहीं, निर्धारित तिथि के उपरांत किसी भी शिक्षक का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed