{"_id":"5ef4c9508ebc3e43280282eb","slug":"anurag-thakur-fire-on-congress-hamirpur-hp-news-sml336612725","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की दमनकारी नीतियों का प्रतीक था आपातकाल : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की दमनकारी नीतियों का प्रतीक था आपातकाल : अनुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भारत के इतिहास में आपातकाल कांग्रेस की दमनकारी नीतियों, सत्ता लोभी और तानाशाही मानसिकता के प्रतीक का काला धब्बा है, जो कभी नहीं मिट सकता। 25 जून 1975 को कांग्रेस ने लोकतंत्र का कत्ल किया था। यह बात वीरवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की हिमाचल जनसंवाद वर्चुअल रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश में 3-सी का खेल खेला गया है। कांग्रेस, क्रप्शन और चीन। इन तीनों का गठबंधन जब हुआ तो देश हित को ही पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस पार्टी की ओर से दिया गया हर बयान झूठा होता है। कांग्रेस ने सदैव केवल परिवार हित देखा है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र के राहत पैकेज से प्रदेश को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना ने पूरे विश्व को बेहाल किया है। ऐसे में नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व ने विश्व को कोरोना बीमारी से बचने की राह दिखाई है। केंद्रीय इस्पात एवं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शहीद अंकुश ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीरभूमि हिमाचल को नमन कर अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि देश पर जब भी विपत्ति आई, सीमाओं की रक्षा के लिए हिमाचल के सपूतों ने वीरता की परकाष्ठता दिखाई है। कहा कि तानाशाही ताकतों से देश को बचाने की लड़ाई अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में लड़ी गई। उन्होंने अनुराग ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि पूरी तिजोरी को सबमें बांटने, राहत पैकेज योजना के क्रियान्वयन और गरीबों को सही में लाभ मिले, यह जिम्मेवारी प्रधानमंत्री ने उन्हें सौंपी थी, जिस काम में वह बखूबी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।