फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag innograte samudayic bulding

अनुराग ठाकुर ने बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन किया शिलान्यास

Fri, 28 Feb 2020 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को बमसन (टौणी देवी) विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बारीं में लगभग 83 लाख की लागत से निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्र भवन की आधारशिला रखी। इसके बाद बारीं में सराय भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास तथा पंचायती राज विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 25 लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन के निर्मित हो जाने से स्थानीय लोगों को विभिन्न इंडोर और आउटडोर सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी। इस भवन के विस्तारीकरण के लिए कुछ अन्य प्रावधान भी किए जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपनी ओर से 10 लाख की अतिरिक्त राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। इससे पूर्व उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत उपहार स्वरूप किट वितरित कीं। बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को 12-12 हजार की सावधि राशि के ड्राफ्ट, सशक्त महिला योजना के अंतर्गत सशक्त महिला केंद्र बारीं, सिकांदर, बराड़ा तथा पटनौण की सदस्यों को संगीत वाद्य यंत्र प्रदान किए। पंचायत सचिव पटनौण अजय कुमार को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक हजार की प्रोत्साहन राशि व स्मृति चिह्न तथा दूसरे स्थान पर पंचायत सचिव समीरपुर चुन्नी लाल को 750 रुपये की प्रोत्साहन राशि व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विभिन्न वर्गों के लिए उत्थान के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत
प्रदेश को राजकोषीय घाटा अनुदान के रूप में 11,431 करोड़ मिलेंगे
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष के अपने बजट में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए 83 हजार करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित किया है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति के लिए 55 हजार करोड़ तथा महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एक लाख 43 हजार करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है। बच्चों और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए लगभग 93 हजार करोड़ का बजट प्रस्तावित है। विभिन्न अनुदान योजनाओं जिनमें खाद, सस्ता राशन, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस इत्यादि शामिल है, इनके लिए दो लाख 27 हजार करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है। अनुराग ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को भी उदार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश को राजकोषीय घाटा अनुदान के रूप में 11,431 करोड़ रुपये सहित कुल 19,301 करोड़ की राशि इस वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न मदों में प्रदान की जाएगी, जोकि अब तक की सबसे अधिक है। 5 लाख तक की आय को कर मुक्त किया गया है और करदाताओं को एकमुश्त बकाया भुगतान के उद्देश्य से सबका विश्वास एक नई योजना प्रस्तावित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed