फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   annual function in dav bhadoly

ताकत वतन की हमसे है..गीत पर नृत्य कर किया मंत्र मुग्ध

Mon, 16 Dec 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
annual function in dav bhadoly
डीएवी भड़ोली के वार्षिक समारोह में विभिन्न परिधानों में सजे बच्चे। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़ोली का दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को धूमधाम से आरंभ हुआ। शुभारंभ डीएवी प्रबंधक कमेटी दिल्ली के सचिव एवं नेशनल अवार्डी रविंद्र तलवार तथा ललिता तलवार ने किया। रविंद्र तलवार ने देश भर में शिक्षा के क्षेत्र में डीएवी संस्थान कैसे अग्रणी भूमिका निभा रही है, इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में अगर व्यक्ति आदर्श दिनचर्या, संतुलित भोजन और शुद्ध विचार रखता है तो वह एक न एक दिन अपनी मंजिल जरूर हासिल करता है। जीवन में कर्मठता, परिश्रम, लगन और धैर्य को अपनाकर अपने उद्देश्य को पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरजीत राणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। राणा ने बताया कि सोमवार को कक्षा चार तक के विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जबकि, कक्षा पांच से बारहवीं तक के बच्चों के लिए मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बतौर मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार तथा ज्वालामुखी के विधायक एवं प्रदेश प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन रमेश धवाला शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम में छात्रों ने ताकत वतन की हमसे है.... गीत पर नृत्य करके श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। जबकि, अनेकता में एकता, देशभक्ति व पुराने हिंदी गानों पर भी नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने शतरंज और बास्केटबाल में सेजल, अंशिका, सार्थक कपिल, करण, भानुप्रताप सिंह, प्रियांशी, अरमान, चक्षु, केशवी, मुस्कान, कोमल, ओजस जसवाल, रोहित, सुशांत, नितिन, शिवांगी, शैलजा आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed