{"_id":"aac0fa660ad355220d9e388b2608fe61","slug":"annual-function-at-sai-universal-school-celebrated-with-cultural-function-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह कार्यक्रम
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 13 Feb 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईं यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलंझड़ी देवी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान एवं सेवानिवृत्त कमांडेंट एचआर रोज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। छात्राओं की सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्रों ने प्रेम रत्न धन पायो, आयो रे आयो रे मारो ढोलना, नानी तेरी मोरनी को आदि गानों पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
इसके बाद उप प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने को प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर उन्होंने पांच हजार रुपये की राशि भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
वहीं, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी सदस्य ने बच्चों को दो हजार रुपये की राशि भेंट की। कार्यक्रम के आखिर में स्कूल के मेधावी बच्चों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
उन्होंने भारती, कृत्तिका, वंशिका, खुशबू, नीलम, दीप्ति, नैना गिरी, अनिशा, कविता, नेहा, शिल्पा, शिवानी, रेश्मा, अंशुल, तानिया, सिधुंजा, सान्वी, सक्ष्म, शिया, शगुन, अरमान, नेहा ठाकुर, महक, सारिका, प्रियंका, अन्नया, तमन्ना, गौरव को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक अजय ठाकुर ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।