{"_id":"e4950902e88d3fa16d35bbd047eb05a1","slug":"annual-function-at-bajrol-school-celebrated-with-cultural-function-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरोल स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरोल स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावमापा बजरोल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी नेकराम ने की। प्रधानाचार्य सुभाष कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
सर्वप्रथम मुख्यातिथि ने सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
छात्राओं ने प्यारी इंदिरा जाणा घूमदे जाखू पर मनमोहक प्रस्तुति दी। जदों तक अखियां च पाणी वे सजना.. गाकर पंकज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मंच का संचालन प्रवक्ता नवीन राणा ने किया। कार्यक्रम में प्राथमिक पाठशाला के बच्चे भी मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का युग है। इसलिए छात्रों को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने की सीख दी।