{"_id":"5f7f44358ebc3edc2069e2cd","slug":"anganbadi-hamirpur-hp-news-sml347695556","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू कलां आंगनबाड़ी के नौनिहाल घर में पढ़ेंगे नर्सरी का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू कलां आंगनबाड़ी के नौनिहाल घर में पढ़ेंगे नर्सरी का पाठ
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में बच्चों को पुस्तकें बांटीं गईं।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल के आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां के नौनिहाल घरों में अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से नर्सरी का ज्ञान हासिल करेंगे। इसके लिए बच्चों को घरों में किताबें बांटी गईं। महिला और बाल विकास विभाग सर्कल जाहू के अधीन आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां की कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा ने तीन से चार वर्ष और चार से पांच वर्ष आयु वर्ग के दस बच्चों को किताबें बांटीं। बच्चे कोरोना महामारी के बाद पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिलकर उत्साहित दिखे। वर्णिका, यशिका, हिमांशु, मनोरमा, शिवाय, लवनीत, साहिल, मुन्ना, अनमोल धीमान और राशि सहित दस बच्चों को किताबें बांटीं गईं।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा ने कहा कि पहली बार बच्चों को घरों में किताबें दी जा रही हैं। इससे बच्चे घरों में कविताएं, कहानियां, पेंटिंग और अक्षर ज्ञान हासिल कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के घरों में जाकर अवलोकन भी किया जाएगा, ताकि बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों से लगाव बना रहे। आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां की आंगनबाड़ी स्तरीय मूल्यांकन एवं समिति के सदस्य सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एलआर शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि जगदीश चंद शर्मा, रांझा राम, कश्मीरा देवी, अनीता देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।