फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   An amount of Rs 5 lakh was received for a 90 feet shed.

Hamirpur (Himachal) News: 90 फीट डंगे के लिए मिली पांच लाख रुपये की राशि

Fri, 20 Sep 2024 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष बाद खतरवाड़ स्कूल में होगा मरम्मत कार्य
विज्ञापन

2023 में आपदा के दौरान स्कूल को हुआ था काफी नुकसान
भूस्खलन से स्कूल की चहारदीवारी के साथ बह गया था खेल मैदान
उच्च स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक 67 विद्यार्थी कर रहे हैं पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। आपदा के बाद डेढ़ वर्ष बाद राजकीय उच्च पाठशाला खतरवाड़ में अब मरम्मत कार्य शुरू होगा। 90 फीट डंगे के निर्माण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित पंचायत को पांच लाख की बजट राशि जारी कर दी है। शीघ्र ही स्कूल परिसर में डंगे का निर्माण कार्य शुरू होगा जिससे स्कूल में विद्यार्थियों को खेल मैदान की उचित सुविधा मिलेगी। पूर्व में बजट राशि जारी न होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य जिला प्रशासन से स्कूल में मरम्मत कार्य को लेकर बार-बार बजट राशि जारी करने की मांग कर रहे थे ताकि स्कूल में विद्यार्थियों को खेलने के लिए खेल मैदान की सही सुविधा मिल सके। वर्तमान में स्कूल में छठी से दसवीं कक्षा तक 67 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। बीते वर्ष अगस्त में आपदा के दौरान स्कूल परिसर के साथ खेल मैदान और चहारदीवारी भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। इससे बरसात में स्कूल भवन के गिरने का भी खतरा बना हुआ था। भूस्खलन के कारण स्कूल भवन की नींव भी हिल गई है। ऐसे में स्कूल में शिक्षक जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करवा रहे थे। अब जिला प्रशासन की ओर से डंगे के निर्माण कार्य को लेकर बजट राशि जारी हो गई है। स्कूल में स्टाफ कार्यालय के साथ पांच कक्षा कक्ष हैं। पूर्व में बरसात के चलते निर्माण कार्य को पंचायत की ओर से रोका गया था लेकिन अब स्कूल में मरम्मत कार्य शुरू होगा। इस बारे में मुख्याध्यापक नंदलाल ने कहा कि स्कूल भवन निर्माण कार्य को लेकर बजट राशि जारी हो गई है। निर्माण कार्य को लेकर बजट राशि पंचायत कार्यालय पहुंच चुकी हैं। पूर्व में बरसात के चलते कार्य नहीं हो पा रहा था लेकिन अब निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा ताकि स्कूल में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed