{"_id":"62cc61ab7e5fd412a9024456","slug":"amarujala-abhiyan-health-hamirpur-hp-news-sml414928925","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन की 8.91 लाख डोज लगवा लोगों ने खुद को किया सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन की 8.91 लाख डोज लगवा लोगों ने खुद को किया सुरक्षित
विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्र दड़ूही में बूस्टर डोज लगवातीं कमलेश कुमारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में कोविडरोधी वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में उत्साह है। वैक्सीनेशन शुरू होने से लेकर बीते रविवार तक जिले में कुल 8,91,370 डोज लग चुकी हैं। लोगों ने वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लिया है। इनमें 4,32,206 पहली डोज वाले, 4,12,802 दूसरी डोज वाले और 46,362 तीसरी डोज वाले हैं।
जिले के बुजुर्गों में वैक्सीनेशन के लिए सबसे ज्यादा उत्साह है। 60 साल से अधिक के बुजुर्गों में से 91,628 ने पहली, 89,719 ने दूसरी और 35,305 ने बूस्टर डोज लगवा ली है।
वहीं 18 से 44 साल तक के 1,79,275 ने पहली, 1,67,972 ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 59 साल तक के 98,248 ने पहली, 96,122 ने दूसरी डोज लगवाई है। 15 से 18 साल तक के 28,209 बच्चों ने पहली, 26,331 ने दूसरी डोज लगवाई है। 12 से 14 साल तक के 16,158 ने पहली और 14,091 ने दूसरी डोज लगवाई है। वहीं 6,605 हेल्थकेयर वर्कर्स ने पहली, 6,539 ने दूसरी और 3,841 ने तीसरी डोज लगवाई है। 12,083 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली, 12,028 ने दूसरी और 7,216 ने बूस्टर डोज लगवाई है। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में प्रत्येक कार्यदिवस के दौरान वैक्सीनेशन सत्र आयोजित हो रहे हैं। 60 साल से अधिक उम्र वालों, फ्रंटलाइन व हेल्थकेयर वर्करों को सरकारी केंद्र पर बूस्टर डोज लग रही है, शेष निजी केंद्रों पर बूस्टर लगवा सकते हैं।

amarujala abhiyan health
विज्ञापन