फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All ration card holders should get e-KYC done by 30th: Hemraj Bairwa

30 तक ई-केवाईसी करवाएं सभी राशन कार्डधारक : हेमराज बैरवा

Sun, 24 Sep 2023 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 24 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिले के सभी छूटे हुए राशन कार्डधारकों से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डाटा को आधार के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक राशनकार्ड लाभार्थी को 30 सितंबर तक अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी।
विज्ञापन



जिले के सभी राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी करवाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने विशेष अभियान चलाया था और जिले के अधिकतर राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी हो चुकी है। अभी भी कई उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। हेमराज बैरवा ने कहा कि शेष बचे लाभार्थियों में मुख्यत: 5 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चे और वृद्ध लाभार्थी हैं। दरअसल, इनके आधार पर बायोमैट्रिक्स अपडेट नहीं हो पाए थे। इन्हें अपने आधार बायोमैट्रिक्स एवं आधार कार्ड अपडेट करवाने का पर्याप्त समय दिया गया था। इसके बावजूद जिन लाभार्थियों ने अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है, वह तुरंत नजदीकी आधार सेंटर में जाकर इसकी अपडेशन करवाएं और उसके बाद स्थानीय उचित मूल्य की दुकान में अपनी ई-केवाईसी भी करवाएं। ई-केवाईसी की एवज में डिपो होल्डरों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस प्रक्रिया में सराहनीय कार्य करने वाले डिपो होल्डरों को विशेष रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed