फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All officers should understand the voting process well: Deputy Commissioner

मतदान प्रक्रिया को अच्छी तरह समझें सभी अधिकारी : उपायुक्त

Fri, 04 Nov 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
All officers should understand the voting process well: Deputy Commissioner
विस क्षेत्र बड़सर में आयोजित दूसरे पूर्वाभ्यास के दौरान पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियो? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने 12 नवंबर को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतदान से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को गहराई से समझें।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़सर में आयोजित बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दूसरे पूर्वाभ्यास के दौरान पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ईवीएम, वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने के लिए व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इनकी कार्यप्रणाली तथा मतदान से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं के संबंध में अगर किसी अधिकारी-कर्मचारी को कोई शंका है तो वह निर्वाचन विभाग के अधिकारियों तथा अन्य विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करें। दूसरे पूर्वाभ्यास के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों को तीसरे चरण में उन विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा, जहां उनकी तैनाती होनी है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाभ्यास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा स्वीप के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बड़सर में इन सभी गतिविधियों को बहुत ही सुनियोजित ढंग से आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी शशिपाल शर्मा, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी गीता मरवाहा और अन्य अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। कार्यक्रम के दौरान बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह, राजकीय डिग्री कॉलेज बड़सर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर के विद्यार्थियों ने नाटक और अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed