{"_id":"6414a6946cb5095bee0b3c31","slug":"all-health-workers-will-get-training-to-deal-with-a-3-n-2-influenza-hamirpur-hp-news-c-19-1-91329-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ए-3, एन-2 इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ए-3, एन-2 इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को देश में बढ़ते ए-3, एन-2 इन्फ्लूएंजा वायरस के मामलों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने की। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनकी बैठक स्वास्थ्य सचिव के साथ हुई है। इसमें उन्होंने समस्त स्टाफ को शीघ्र ए-3, एन-2 इंफ्लूएंजा वायरस के ऊपर ट्रेनिंग देने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत शुक्रवार को सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों और सीएचओ को ट्रेनिंग दी गई और उन्हें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा को जल्दी से ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद अब एक बार फिर स एक नए वायरस को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। देश में लगातार एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए हम सब को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी अधिकारियों को कोरोना टेस्टों की सैंपलिंग को बढ़ाने तथा फ्लू के सभी केसों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एच3एन2 एक ऐसा इन्फ्लूएंजा वायरस है जो आमतौर पर सूअरों से मनुष्यों में फैलता है। इसके लक्षण मौसमी फ्लू वायरस के समान होते हैं। इसमें बुखार और खांसी एवं बलगम समेत श्वसन संबंधी समस्या के लक्षण दिखाई देते है। इसके अलावा कुछ मरीजों को शरीर में दर्द, मतली, उल्टी या दस्त सहित अन्य समस्याएं भी होती हैं। इन्फ्लूएंजा वायरस भी एक-दूसरे से फैलता है। यह भी कोरोना की तरह ही एक संक्रामक बीमारी है। इससे बचाव के लिए लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए। साथ ही सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. अरविंद कौंडल, डॉ. आदर्श, डॉ. मोहित, डॉ. सुरिंद्र डोगरा, डॉ. प्रियंका और डॉ. रितु आदि उपस्थित रहे।