फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Agniveer scheme is better, Assam Rifles will also benefit: Major General

अग्निवीर योजना बेहतर, असम राइफल्स को भी मिलेगा लाभ : मेजर जनरल

Sun, 01 Oct 2023 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 01 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Agniveer scheme is better, Assam Rifles will also benefit: Major General
आसाम राईफल्स पूर्व सैनिक रैली में उपस्थित मेजर जनरल  दिनेश कुमार सिंह और अन्य(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। असम राइफल्स एक्ससर्विसमैन रैली का आयोजन शनिवार को हमीरपुर के एक निजी होटल में किया गया। इसमें असम राइफल के मेजर जनरल डीके सिंह, सेना मेडल एडीजीआर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ छह अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश भर के असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों के साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के गानों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन



मुख्यातिथि मेजर जनरल दिनेश सिंह को स्मृति चिह्न देकर भी सम्मानित किया गया। असम राइफल्स एक्ससर्विसमैन रैली कार्यक्रम में पहुंचे मेजर जनरल दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि असम राइफल्स एक्ससर्विसमैन एसोसिएशन के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हमीरपुर में किया गया और पूर्व सैनिकों के साथ उनके आश्रितों को कई प्रकार की समस्याएं आती हैं। इनके निवारण के लिए अलग-अलग प्रांतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की पेंशन के अलावा अन्य समस्याएं भी सुनी गई हैं। उन्होंने बताया कि व्हाटसएप के माध्यम से भी एक्ससर्विसमैन की समस्याओं को सुना जाता है। मेजर जनरल दिनेश कुमार ने केंद्र सरकार की नई योजनाओं की जानकारी भी कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना अच्छी है और दस फीसदी जवान सेना में आएंगे। इससे असम राइफल्स को भी फायदा मिलेगा क्योंकि प्रशिक्षित जवान सेना में आएंगे। इस दौरान पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का हल किया गया और सभी पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया गया। असम राइफल्स के पूर्व सैनिक संघ के संस्थापक जगत राम, अध्यक्ष सूबेदार विजय कुमार ने कहा कि असम राइफल्स एक्ससर्विसमैन की रैली में असम राइफल्स के वीर चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल और गैलेंटरी अवार्ड विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वीर नारियों, आश्रितों, जवानों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed