फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   agitation of PWD office

विधायक समेत ग्रामीणों ने किया लोनिवि का घेराव

Sat, 17 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों की खस्ता हालत से परेशान सैकड़ों लोगों ने विधायक विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में शनिवार को धनेटा स्थित लोनिवि के एसडीओ दीपक कपिल का घेराव किया। विधायक ने बताया कि पिछले चार वर्षों में उपमंडल नादौन में सड़कों की हालत दयनीय हो चुकी है। कई बस ऑपरेटरों ने इन सड़कों पर बस चलाने से मना कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


वहीं विभाग के अधिकारी कांग्रेस के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से स्वीकृत राशि का भी उपयोग नहीं हो रहा। विभाग की इस सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज लोगों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान विधायक और लोगों को संतुष्ट करने में लोनिवि के अधिकारी नाकाम रहे। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


लोग लिखित रूप में सड़कों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की मांग पर अड़े रहे। उसके बाद लोनिवि के एसडीओ दीपक कपिल ने सभी सड़कों को ठीक करने का आश्वासन दिया उसके बाद मामला शांत हो पाया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में दुरुस्त नहीं किया गया तो मजबूरन विभाग को जन आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अधिकारियों का घेराव और चक्का जाम करना भी शामिल है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर, जसाई के उपप्रधान हरदयाल सिंह, कमल दत्त शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, सलोचना व प्रकाश चंद, पंडित जोहली राम, बलबीर चौधरी, जगदीश वर्मा, देवराज शर्मा, मदन गोपाल, सोमदत्त, कुशल, मंजीत ठाकुर समेत अन्य लोग शामिल रहे।

लोक निर्माण विभाग ने मालग वाया सुकड़याह, जनसूह, बैहरड, अटयालू संपर्क सड़क का कार्य सोमवार तक शुरू करने, जबकि बरंजड़, पंडेड़ा सड़क का काम सात दिन के भीतर शुरू करने का आश्वासन दिया।


इसी प्रकार भड़ोली भगौर सड़क का कार्य, तुह्नी-कश्मीर सड़क, धनेटा से नादौन मुख्य सड़क, धनेटा से कांगू रंगस मुख्य सड़क, धनेटा अस्पताल के समीप पुली, री से बंडौस संपर्क सड़क, नारायण ताल, गंडोली, लंजयाणा, री संपर्क सड़क, नारायण ताल, मैड, पल्लवीं, साहड़वीं संपर्क सड़क, झरमानी-कड़साई-बड़ोह-कुल्थीन-अमरोह संपर्क सड़क, पन्याली से कश्मीर संपर्क सड़क, सनाही-हारमसंदा-भरयाल संपर्क मार्ग तथा अन्य कई सड़कों को जल्द दुरुरूत करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed