{"_id":"5e13722b8ebc3e87a25b59b6","slug":"agitaion-hamirpur-hp-news-sml3201533136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में हमले के विरोध में एसएफआई और डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में हमले के विरोध में एसएफआई और डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
जेएनयू में हुए हमले के विरोध में गांधी चौक पर प्रदर्शन करते एसएफआई और डीवाईएफआई के कार्यकर्ता।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। एसएफआई और डीवाईएफआई इकाई हमीरपुर ने जेएनयू में छात्रों और छात्र संघ के अध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में गांधी चौक हमीरपुर पर प्रदर्शन किया। इस धरना-प्रदर्शन में नौजवान सभा के जिला सचिव विवेक राणा, जिला अध्यक्ष अजय पंडित, एसएफआई के जिला सचिव दिनेश संधू मुख्य रूप से शामिल रहे। पदाधिकारियों ने छात्रों और छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष पर जानलेवा हमले का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
कहा कि पिछले कईं हफ्तों से जेएनयू में चल रहे फीस वृद्धि के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस हमले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। इस आंदोलन में एबीवीपी का फासीवादी चेहरा सामने आ गया है। इस आंदोलन को खत्म करने के लिए मोदी सरकार के आदेश पर आरएसएस के कार्यकर्ता कन्या छात्रावास में रॉड और डंडे लेकर घुसे और हमला किया। इस हमले में छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। विद्यार्थी परिषद ने अध्यापकों पर भी जानलेवा हमला किया है। एसएफआई और डीवाईएफआई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और इस गुंडागर्दी में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस धरना प्रदर्शन में सौरव, आदेश, साहिल, गौरव, अजय और मुकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।