फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After the new DPR, there may be a change in the land selected for the proposed bypass

Hamirpur (Himachal) News: नई डीपीआर के बाद अब प्रस्तावित बाईपास के लिए चयनित भूमि में हो सकता है बदलाव

Fri, 14 Apr 2023 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन और राष्ट्रीय उच्च मार्ग के लिए टीका महाल थाईं में ही अन्य खसरा नंबर पर बाईपास का निर्माण करने के लिए वैकल्पिक भूमि की तलाश के लिए सर्वे कर लिया है।
विज्ञापन

पूर्व में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन और अस्पताल के बीच में से जाने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग को कॉलेज चाहरदीवारी के बाहर एक किलोमीटर क्षेत्र को बाईपास के रूप में बदलने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आदेश मिलते ही भूमि का चयन किया गया था। इसके लिए विभाग ने टीका महाल थाईं मे प्रदेश सरकार की भूमि के अलावा निजी भूमि मालिकों से भी गिफ्ट डीड लेने के प्रयास शुरू कर दिए थे। भूमि अधिग्रहण विभाग ने लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर एक सर्वे रिपोर्ट तैयार की थी। ताकि निजी भूमि मालिकों की आने वाली भूमि के बदले जमींदारों को प्रदेश सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिलवाकर उनकी भूमि का बाईपास निर्माण के लिए अधिग्रहण किया जा सके। निर्माणाधीन बाईपास की लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर भी तैयार करवा ली थी लेकिन गत दिवस मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जैसे ही अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के प्रवास के दौरान मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तो इसे अन्य खसरा नंबर पर बाईपास का निर्माण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सर्कल हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कॉलेज की चाहरदीवारी के साथ लगती भूमि को भी अतिरिक्त भूमि के रूप में अधिग्रहण करने के आदेश उपायुक्त हमीरपुर को दिए हैं, ताकि मेडिकल कॉलेज के लिए बनने वाले 500 बिस्तर के अस्पताल भवन एक साथ बनकर तैयार हो सकें। इसलिए अतिरिक्त भूमि के चयन मे प्रस्तावित बाईपास के लिए चयन की गई भूमि भी मेडिकल कॉलेज के अधीन जा सकती है। इसीलिए विभाग ने बाईपास के निर्माण के लिए टीका महाल थाईं में ही वैकल्पिक भूमि की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान अधिशासी अभियंता दीपक कपिल, सहायक अभियंता देशराज भाटिया, कानूनगो अशोक और पटवारी सुशील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed