फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After promising 300, Congress also snatched 125 units: BJP

300 का वादा कर कांग्रेस ने 125 यूनिट भी छीन लिए : भाजपा

Thu, 08 Aug 2024 08:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी भोरंज मंडल की त्रैमासिक बैठक में की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा मंडल भोरंज के अध्यक्ष अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में मंडल की त्रैमासिक बैठक का आयोजन वीरवार को हुआ। इसमें विशेष रूप से संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के विस्तारक अमित शर्मा, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू और दोनों पूर्व विधायक भोरंज डॉक्टर अनिल धीमान और कमलेश कुमारी उपस्थित रहे।


बैठक में पार्टी की ओर निर्देशित आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। इसमें प्रमुख रूप से एक पेड़ मां के नाम अभियान और हर घर तिरंगा अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार की कारगुजारियों को जनता तक ले जाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है। 1500 रुपये मासिक के नाम पर महिलाओं को ठगा गया है। जब चुनाव आते हैं तो कांग्रेस को 1500 की याद आती है और चुनावों के जाते ही चली जाती है। हिमकेयर जैसी योजनाओं को बजट उपलब्ध न करवाकर इन्हें बंद करने का कार्य किया गया है। बिजली के 300 यूनिट देना तो दूर अब 125 से भी लोगों को हाथ धोना पड़ रहा है। सहारा योजना और कामगार कल्याण बोर्ड के लाभ अब गरीब और जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल पा रहे। स्कूलों में मिलने वाली वर्दी बंद, शैक्षणिक संस्थान बंद और युवाओं को रोजगार की जगह अब रिटायर्ड लोगों को फिर से नौकरी देकर काम चलाया जा रहा है जबकि वादा हर वर्ष एक लाख रोजगार का था और उस हिसाब से अब तक दो लाख युवाओं को रोजगार मिल जाना चाहिए था। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विपिन अग्निहोत्री, अजय शर्मा, प्रदेश एससी मोर्चा के मीडिया प्रभारी एडवोकेट संजीव, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार, महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनीता गथानिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू ठाकुर, मंडल मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर और अन्य सभी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed