फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   advance

खोखाधारकों से मांगा 11 माह का एडवांस किराया, उखाडने को मजबूर

Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। अकसर प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर दुकानों या खोखों से अतिक्रमण हटाता है लेकिन भोटा के दुकानदार खुद ही खोखों को उखाड़ने लग पड़े हैं। इसका कारण अतिक्रमण नहीं बल्कि खोखों का लंबित किराया है। हिमाचल परिवहन निगम हमीरपुर डिपो ने बस अड्डा भोटा के खोखा धारकों को नोटिस जारी कर नए एग्रीमेंट के हिसाब से ग्यारह माह का किराया नगद देने को कहा है। बीती 31 मार्च को खोखाधारकों का पुराना एग्रीमेंट समाप्त हो चुका है। वहीं हिमाचल परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने खोखाधारकों का दो माह का किराया माफ करने की अर्जी मुख्य कार्यालय भेज दी है। कोरोना जैसी महामारी व लॉकडाउन के कारण खोखाधारकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अब भी बस अड्डे पर हिमाचल परिवहन निगम की बसें जरूर आ रही हैं, लेकिन सवारियां कम ही बैठ रही हैं। लोग भी बाजार में कम ही आ रहे हैं। इस कारण खोखाधारकों का धंधा भी मंदा है। 11 माह का किराया एडवांस में देने का नोटिस देख खोखाधारक सकते में हैं। इसके चलते खोखाधारक अब खोखों को उखाड़ने पर मजबूर हो गए हैं। खोखाधारकों ने प्रशासन से राहत देने की अपील की है। इस संदर्भ में क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो विवेक लखनपाल का कहना है कि खोखाधारकों को किराये का नोटिस जारी किया गया है। मार्च में पुराना एग्रीमेंट समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed