Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Administrative conditions have become a hurdle for business.

Hamirpur (Himachal) News: प्रशासन की शर्तें बनीं कारोबार की राह में रोड़ा

Sun, 15 Nov 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के बस अड्डे के पास लाखों की लागत से बने ग्रामीण हाट का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए तय की गई प्रशासनिक शर्तें ही अब इस योजना के आड़े आ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण हाट में दुकान लगाने के लिए प्रतिदिन 100 रुपये शुल्क के साथ जीएसटी भी देना होगा। इस शर्त के चलते अभी तक किसी भी महिला स्वयं सहायता समूह ने आवेदन नहीं किया है। नतीजतन, भवन में दुकानें आवंटित करने की योजना अधर में लटक गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण हाट के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को सालभर अपने स्वदेशी और स्थानीय उत्पाद बेचने का अवसर देने की योजना बनाई गई थी। यहां सिड्डू, बबरू, पतरोड़े, अचार, मिठाइयां, हस्तशिल्प सहित अन्य स्थानीय उत्पादों की बिक्री होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फास्ट फूड कॉर्नर और कैफे कम रेस्तरां भी शुरू किए जाने थे। प्रशासन ने इसके लिए पहले महिला स्वयं सहायता समूहों की सूची भी तैयार की थी, लेकिन शुल्क की शर्त के चलते कोई भी समूह दुकान लगाने के लिए आगे नहीं आया।
दुकान आवंटन के लिए संबंधित ब्लॉक कार्यालय में पंजीकरण करवाना और प्रतिदिन हाजिरी दर्ज करवाना भी अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने जिले के छह ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को स्वयं सहायता समूहों का पंजीकरण करवाकर उनके आवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं।
इसके बावजूद अब तक एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। हैरानी की बात है कि त्योहारी सीजन भी बीत गया, लेकिन ग्रामीण हाट की दुकानें शुरू नहीं हो पाईं और पूरा भवन खाली पड़ा है।

कोट
छह ब्लॉकों को स्वयं सहायता समूहों का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन मिलने के बाद ही महिलाओं को दुकानें आवंटित की जाएंगी। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी, डीआरडीए हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article